Breaking News

खेसारी लाल यादव का नया कॉमेडी भोजपुरी वीडियो सांग वर्ल्ड वाइड हिट है

नई दिल्ली,  भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव का नया कॉमेडी भोजपुरी वीडियो इस समय तहलका मचा रहा है। वैसे तो खेसारी लाल भोजपुरी वीडियो को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इस समय उनका ‘ठीक है’  गाने का नया वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त तहलका मचा रहा है। इस वीडियो मे खेसारी लाल यादव की जबरदस्त कॉमेडी  देखने को मिल रही है और उनकी ये कॉमेडी उनके फैंस को बहुत पसंद भी आ रहा है।

अब सरकारी कर्मचारियों को भी मुफ्त मिलेगा रसोई गैस कनेक्शन

खेसारीलाल के इस वीडियो को अभी तक लगभग 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। खेसारी लाल यादव की कॉमेडी वैसे भी लोग बहुत पसंद करते है। उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है, वहां उनके गीतों को बेहिसाब प्यार मिला। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। शुरू से ही खेसारी लाल यादव लोक गायक होने के साथ ही वो एक अच्छे नृतक भी हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है, वहां उनके गीतों को बेशुमार प्यार मिला।

केंद्री सरकार के कर्मचारियों को मिल सकता है ये बड़ा तोहफा…..

आपको बता दे  इस भोजपुरी वीडियो को जी म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है। और  इस गाने के बोल प्यारेलाल कवि, आजाद सिंह ने लिखे हैं. ‘ठीक है’ गाने को ‘प्रेमिका मिल गइल’ एलबम से लिया गया है इस एलबम को सोनू कुमार पांडे ने प्रोड्यूस किया है। खेसारी लाल यादव का यह गाना वर्ल्ड वाइड हिट है।

प्रदूषण पर बच्चे ने लिखा ऐसा निबंध,सुनकर रह जाएंगे हैरान…

खेसारी लाल यादव को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। भोजपुरी गायक बनने के लिए  उन्हें लिट्टी चोखा तक बेचना पड़ा इसके लिए उन्होंने अपनी फ़ोर्स की बड़ी नौकरी छोड़ दी। कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया।

पहली बार गुलाबी गेंद से खेलेगी भारतीय टीम, विराट कोहली ने दी ये खास प्रतिक्रिया

बिग बॉस के सीजन 13 में एंट्री के बाद से अब तक खामोश नजर आने वाले भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पहली बार सक्रिय दिखे। वायरल हो रहे वीडियो में खेसारी ने कुछ ऐसा कहा कि खुद को पंजाब की कटरीना कहने वालीं शहनाज की बोलती ही बंद कर दी। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इस बार बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।