Breaking News

जानिए आज का इतिहास

नयी दिल्ली,भारतीय और विश्व इतिहास में 03 नवंबर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं:-

1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
1655 – इंग्लैंड और फ्रांस के बीच सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
1688 – राजा सवाई जयसिंह का जन्म।

1762 – ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
1796 – जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1903 – पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।

1906 – प्रसिद्ध अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का जन्म।
1933 – नोबेल पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म।
1937 – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का जन्म।

1947 – परमवीर चक्र पाने वाले पहले भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का निधन।
1948 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
1957 – सोवियत संघ (अब रूस) ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा।

1958 – सोवियत संघ (अब रूस) ने परमाणु परीक्षण किया।
1962 – चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड योजना की घाेषणा की गयी।
1976 – निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू का जन्म।

1984 – भारत में हुए सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
2000 – भारत सरकार ने डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की।
2001 – अमेरिका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए- तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

2007 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को घर में नजरबन्द किया गया।
2013 – प्रसिद्ध लोक गायिका रेशमा का निधन।