Breaking News

यूपी सरकार के नये मंत्रियों को मिलें विभाग, देखिये सूची

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल के विस्तार में रविवार को शपथ लेने वाले एक कैबिनेट तथा छह राज्य मंत्रियों को आज विभाग बांट दिये गयें हैं।

रविवार देर रात तक नये मंत्रियों को विभाग बांटने के लिए बैठक चलती रही। आज सोमवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इन मंत्रियों के पास अपने काम को दिखाने का सिर्फ तीन-चार महीने ही अवसर मिलेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल के विस्तार में मनोनीत विधान परिषद सदस्य जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री तथा इनके साथ ही एक विधान परिषद सदस्य तथा पांच विधायकों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। रविवार शाम राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री तथा छत्रपाल सिंह गंगवार, पल्टू राम, डा.संगीता बलवंत, संजीव कुमार, दिनेश खटीक और धर्मवीर प्रजापति को राज्य मंत्री के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नए मंत्रियों को ये विभाग मिले हैं-

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद : प्राविधिक शिक्षा विभाग,

राज्यमंत्री पल्टू राम : सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ,

डॉ. संगीता बलवंत : सहकारिता विभाग ,

धर्मवीर प्रजापति: औद्योगिक विकास विभाग ,

छत्रपाल सिंह गंगवार: राजस्व विभाग ,

संजीव कुमार: समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग

दिनेश खटीक: जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग

इन सात नए मंत्रियों को मिलाकर टीम योगी आदित्यनाथ में अब कुल 60 सदस्य हो गए हैं जो मंत्रिमंडल की अधिकतम संख्या है। इनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 27 राज्य मंत्री हैं। इनमें चार महिला मंत्री शामिल हैं।