बुलंदशहर में मिले छह और कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या हुई..?

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को छह और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 510 हो गयी है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रोहतास कुमार यादव ने बताया कि बुलंदशहर में कोरोना का कहर थम नही रहा है। आज छह मरीजों की रिपोेर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 510 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि खुरजा में एक, बुलदशहर जेल से तीन मरीज़, डिबाई में एक तथा सिकंदराबाद में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिले में 268 मरीज स्वस्थ हो चुके है जबकि 19 की मृत्यु हो चुकी है। जिले में 223मरीज एक्टिव है।

Related Articles

Back to top button