PM मोदी के नेतृत्व में भारत ने की अभूतपूर्व प्रगति : ए के शर्मा

जौनपुर, उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री और जौनपुर के प्रभारी ए के शर्मा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों से भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। डिजिटल इंडिया से लेकर मेकअप इंडिया तक, जनधन योजना से लेकर आयुष्मान भारत तक हर क्षेत्र में उन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से अब तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को इसी प्रकार सबल नेतृत्व की आवश्यकता है। उनके नेतृत्व में देश प्रतिदिन सशक्त होने की दिशा में अग्रसर है और सुरक्षित हाथो में है। राष्ट्रीय राजमार्गो, रेलवे, एयरपोर्ट, स्वास्थ्य के क्षेत्र और किसानो की आय बढाने सहित विभिन्न क्षेत्रों में नये आयाम स्थापित किये जा रहे है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर देश मे 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत सभी लोग देश की सेवा का संकल्प लेंगे। उन्होंने सभी से कहा कि सभी लोग स्वच्छता का संकल्प ले। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन के क्रम में सभी महिलाए स्वास्थ्य कैम्प में जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करा ले, जिससे किसी भी बीमारी होने की दशा में उनका समय से इलाज हो सके। उन्होंने सभी से कहा कि अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर रुपये पांच लाख तक के निःशुल्क इलाज का लाभ उठाये।
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की पहचान विश्व पटल पर स्थापित की है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और स्वास्थ्य कैम्प में जाकर स्वास्थ्य जांच अवश्य करा ले, क्योकि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। शासन के द्वारा गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक स्वास्थय सुविधाए उपलब्ध करायी जा रही है और सभी से सरकारी अस्पताल में ईलाज कराने के लिए अपील भी की।





