Breaking News

राष्ट्रपति राम कोविंद की समृद्ध अंतर्दृष्टि देश की बड़ी संपत्ति: पीएम मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों में विद्वता देश के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है।

श्री कोविंद 25 जुलाई 2017 को देश के 14 वें राष्ट्रपति बने थे और आज वह 75 वर्ष के हो गए।

श्री मोदी ने राष्ट्रपति को बधाई संदेश में कहा,” राष्ट्रपति जी को जन्मदिन. की बधाई। उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि में और नीतिगत मामलों में विद्वता देश के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। वह कमजोरों की सेवा में अत्यंत दयालुता से जुटे रहते हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।