Breaking News

रितिका ने देश को दिलाया स्वर्ण तो राम मिलन यादव ने कांस्य पदक

भोपाल, अबूधावी में 14 से 19 अक्टूबर तक खेली गई अबूधाबी ओपन रिगाटा ;चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश वाटर स्पोट्र्स अकादमी की खिलाड़ी रितिका दांगी ने लैजर 4.7 इवेन्ट में देश को स्वर्ण पदक दिलाया। जबकि बालक वर्ग में अकादमी के ही खिलाड़ी राम मिलन यादव ने कांस्य पदक देश को दिलाया।

कई शहरों के बाद अब बदलेगा हज हाउस का नाम

यूपी में 30 नवम्बर तक अधिकारियों की छुट्टी बंद

अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने बधाई दी है। उन्होंने दोनों युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं।

खत्म हो रहीं सरकारी नौकरियां, मंत्री बोले- 400 विभाग होंगे बंद

महात्मा गांधी के ‘हे राम’ और ‘जय श्रीराम’ में क्या फर्क है ?

पदक विजेता खिलाड़ी रितिका दांगी और राम मिलन यादव ने आज टी0टी0 नगर स्टेडियम में संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ0 एस.एल. थाउसेन से भेंट की। डाॅ. थाउसेन ने दोनों खिलाड़ियों को शाबाशी और बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़े परिश्रम से सफलता सुनिश्चित है। उन्होंने खिलाड़ियों को सतत रूप से अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पिज्जा खाने वालो के लिए बुरी खबर,कंपनी ने लिया ये बड़ा फैसला….

यूपी के यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में बैन हुआ मोबाइल …

रितिका ने इससे पूर्व हाॅंगकांग में आयोजित हाॅंगकांग ओपन रिगाटा ;2018 में कांस्य पदक देश को दिलाया। रितिका ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण और चार रजत पदक अर्जित किए हैं। इसी तरह राममिलन दे भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक.एक स्वर्ण और रजत तथा दो कांस्य पदक एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्णए तीन रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं।

यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया ये बड़ा तोहफा….

बछड़ी देगी गाय से ढाई गुना अधिक दूध, नई तकनीक हुई विकसित…..

बिग बॉस 13 में ये भोजपुरी स्टार बनेंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स

केन्द्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को मिला ये बड़ा तोहफा….