सरकार की मिली भगत से भाजपा शासित राज्य में सरेन्डर कराया गया: ओम प्रकाश राजभर

जौनपुर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और अपराधियों को बढ़ावा दे रही है।

श्री राजभर ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर कानपुर के विकास दुबे ने आठ पुलिस कर्मियों को शहीद कर दिया। उन्होने कहा कि 65 संगीन मुकदमों में नामजद होने के बाद उसका नाम हिस्ट्रीशीटर की सूची में नहीं था। इससे यही लगता है पुलिस और अपराधियों का मजबूत गठजोड़ बना हुआ है। एसपी और दरोगा उसके पीछे घूमते थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस की मिली भगत से उसे भाजपा शासित मध्य प्रदेश में महाकाल मन्दिर में सरेन्डर कराया गया। हर विभाग में घोटाला है। अधिकारी मनमानी कर रहे है। सही काम करने वालों को दर किनार कर दिया जा रहा है। सरकार मफियाओं को शरण दे रही है।

देश और प्रदेश की जनता को बचाने के लिए आठ दलो द्वारा संयुक्त रूप से भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया गया है। उन्होने कहा कि रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टेश सहित 23 विभागों को बेचा जा रहा है। गरीबों , पिछड़ों , वंचितों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस की सरकार जनता ने कई बार देखा है। मोर्चा आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश मेें 403 सीटों पर चुनाव लडे़गा।

उन्होने मांग किया कि समान शिक्षा लागू हो, स्नाकोतर तक मुफ्त शिक्षा दिया जाय। उंन्होने कहा कि मंहगाई चरम सीमा पर है। गरीब भटक रहे है। पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है वहीं भाजपा बिहार में चुनाव जीतने के लिए 144 करोड़ में वर्चुअल रैली कर रही है।

Related Articles

Back to top button