मेरठ में इतने और कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 1000 के करीब

मेरठ, उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को सात महिलाओं समेत 20 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है ,जिसके बाद जिले में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 955 पहुंच गई है।

लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कालिज के कोविड-19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज कुल 298 नमूने लिये गये थे जिनमें 20 नये कोरोना संक्रमित मिले। इनमें थापरनगर से 31 वर्षीया महिला, मोरीपाड़ा से 30 वर्षीया महिला, जलीकोठी से 40 वर्षीय पुरुष, ड्रीमसिटी कंकरखेड़ा से 32 वर्षीया महिला, मंगलपांडे नगर से 67 वर्षीय पुरुष, जानी से पुलिसकर्मी 45 वर्षीय पुरुष, बेगमबाग से 78 वर्षीय पुरुष, रजपुरा से 18 वर्षीया किशोरी, मौहल्ला मुन्नालाल से 23 वर्षीय युवक, रोहटा से 73 वर्षीय पुरुष, सरधना देहात से 36 वर्षीया महिला, 20 वर्षीय युवक, 44 वर्षीय पुरुष, ढबाईनगर से 28 वर्षीय पुरुष, पुलिस स्ट्रीट सदर से 32 वर्षीया महिला, 68 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय पुरुष, 64 वर्षीय पुरुष, शास्त्रीनगर से 69 वर्षीय पुरुष, 63 वर्षीया महिला शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में 955 मरीजो में से अब तक 619 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 67 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है । जिले में अभी 269 सक्रिय रोगी अस्पताल में भर्ती हैं।

Related Articles

Back to top button