Breaking News

यूपी में भाजपा सांसद के पुत्र का हुआ निधन,केजीएमयू में चल रहा था इलाज

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में लखनऊ के मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कौशल किशोर के 28 वर्षीय बीमार पुत्र का आज किंगजार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में निधन हो गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आकाश किशोर गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और लम्बे समय से बीमार थे। उनका उपचार की केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में किया जा रहा था। भाजपा सांसद के समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने उनके पुत्र के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आकाश का विवाह चार वर्ष पहले श्वेता किशोर से हुआ था। आकाश का एक दो वर्ष का बेटा कृष्णा किशोर है।