Breaking News

यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज, लिये जायेंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय

लखनऊ,  अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज झांसी मे है। प्रदेश भर से

पदाधिकारियों के आने का सिलसिला कल रात से ही जारी है।

यादव महासभा के प्रदेश महासचिव, अशोक यादव ने बताया कि प्रदेश भर से पदाधिकारियों के आने का सिलसिला कल रात से ही जारी है।

महासभा के नये प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव के नेतृत्व मे काम करने को लेकर  पदाधिकारियों मे उत्साह है।

आज होने वाली बैठक मे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जानें हैं। जिनका असर पूरे प्रदेश के यादव समाज पर पड़ेगा।

अशोक यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव के निर्देशानुसार, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 13 अक्टूबर, दिन रविवार को

सुबह 11 बजे से सिटी पैलेस, आरटीओ ऑफिस के पास, शिवाजी नगर, झांसी में आयोजित की जा रही है।

जिसमें सभी 75 जिलों, 18 मंडलों और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे।

इससे पूर्व, प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव की अध्यक्षता में तीन मंडलीय सम्मेलनों का आयोजन वाराणसी, मुरादाबाद, लखनऊ में किया गया

था। तीनों मंडलीय सम्मेलनों के बाद अब प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक झांसी में आयोजित की जा रही है।