बुल्गारिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई इतनी

सोफिया , बुल्गारिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1,024 नए मामलों की पुष्टि होने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,527 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया राजधानी सोफिया में 292 सामने आने से शहर का संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,296 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 22 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1008 हो गई। जबकि इस बीच 210 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 17,153 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 1562 कोरोना के मरीज अस्पतालों में भर्ती है। इनमें से 88 गहन चिकित्सा कक्ष में है। देश में संक्रमित चिकित्साकर्मियों की संख्या 1,622 तक पहुंच गई है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 4,406 परीक्षण किए गए। देश में अब तक 613,396 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है।

बुल्गारिया में आठ मार्च को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था।

Related Articles

Back to top button