Breaking News

देश में कोरोना से संक्रमित लोगो की संख्या में गिरावट, इतने लाख हुए कम?

नयी दिल्ली, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ चार लाख 10 हजार से अधिक हो गयी है। इसी दौरान 15,826 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 100,32,016 तथा रिकवरी दर बढ़कर 96.36 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले और घटकर 2,23,530 पर आ गये और इनकी दर 2.19 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 180 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,50,553 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 5,051 नये मामले सामने आने और 5,638 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या घट कर 64,400 के करीब पहुंच गयी।

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज नये मामले, स्वस्थ मामले और सक्रिय मामलों की संख्या पूरे देश में सर्वाधिक है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में 5,051 नए मामले सामने आने से गुरुवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,95,934 पहुंच गयी और 5,638 लोगों के स्वस्थ हाेने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 7,28,059 हो गयी। इसी अवधि में 25 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,235 हो गयी है।

राज्य में इस अवधि में सक्रिय मामलों में 612 की और कमी होने से इनकी संख्या घट कर 64,447 पहुंच गयी। सभी सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड-19 केन्द्रों पर इलाज किया जा रहा है।

देश में कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में गुरुवार को 858 की और वृद्धि होने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 51,111 पहुंच गये।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 3,729 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,58,282 हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 3,350 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 18,56,109 हो गयी है तथा 72 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 49,897 तक पहुंच गया।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक गिरावट के साथ 94.78 फीसदी रह गयी जबकि मृत्यु दर 2.55 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मामले अधिक होने से सक्रिय मामले अब 4,100 के करीब पहुंच गए हैं। राहत की एक और बात यह है कि राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.64 फीसदी पहुंच गयी है।

दिल्ली में गुरुवार को सक्रिय मामले 313 और घटकर अब 4,168 रह गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 486 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,28,838 तक पहुंच गयी है जबकि 780 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,14,026 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.64 फीसदी पहुंच गयी है।

इस दौरान 19 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,644 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.69 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ हाेने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में 118 की और कमी दर्ज की गयी जिससे इनकी संख्या घटकर गुरुवार को 7,547 रह गयी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में उक्त अवधि के दाैरान 805 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,23,986 तक पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी। इस दौरान राज्य में 911 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 8,04,239 हो गयी। यानी मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.60 फीसदी हो गयी है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण से 12 और मरीजों की जान चली गयी जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12,200 हो गया।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में फिर से गिरावट दर्ज की गयी है।

राज्य में गुरुवार को 761 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9.24 लाख से अधिक हो गयी लेकिन राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालाें की संख्या में गिरावट होने से सक्रिय मामले घट कर 9,100 के करीब पहुंच गये।

कोरोना संक्रमण के मामले में कर्नाटक, महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है जबकि आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर है। कोरोना वायरस के कारण हुई मौताें के मामले में भी कर्नाटक अब तमिलनाडु के बाद तीसरे स्थान पर आ गया है जबकि महाराष्ट्र पहले स्थान पर है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की संख्या 9,24,898 हो गयी है। इस दौरान 812 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 9,03,629 हो गयी है। इसी अवधि में सात और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 12,131 हो गया है।

नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या कम होने के कारण सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। राज्य में सक्रिय मामले 58 और घट कर अब 9,119 रह गये।