Breaking News

दो लाख से अधिक काेरोना संक्रमितों वाला है ये राज्य

नयी दिल्ली, कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 6,706 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 203,200 पर पहुंच गयी है और इसके साथ ही यह महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बाद दो लाख से अधिक संक्रमितों वाला चौथा राज्य बन गया है।
महाराष्ट्र में कोरोना के 5,60,126 मामले, तमिलनाडु में 3,20,355 और आंध्र प्रदेश में कोरोना के 2,64,142 मामले सामने आये हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में सर्वाधिक 64,553 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 24,61,191 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1007 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 48,040 पर पहुंच गयी है तथा 55,573 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 17,51,555 हो गयी है। मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर पिछले दिन से बढ़कर 71.17 प्रतिशत पर पहुंच गयी है और मृत्यु दर घटकर 1.95 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार…..1091…….924…….22
आंध्र प्रदेश……….90780…..170984…2378
अरुणाचल प्रदेश……790………1718……04
असम…………….22243…….49383…..169
बिहार…………….31483…….62284…..426
चंडीगढ़ ……………739……….1076…….27
छत्तीसगढ़…………4165…….9658………114
दादरा नगर हवेली
और दमन दीव……..458……..1292………02
दिल्ली……………10975…134318…….4167
गोवा………………3491…….6912……….91
गुजरात…………..14210…..58467…….2731
हरियाणा…………..6820…..37486……..511
हिमाचल प्रदेश…….1362……2435………19
जम्मू कश्मीर……..7138…..19302……..509
झारखंड…………..7828……12844…….209
कर्नाटक………..78345…..121242……3613
केरल…………….13891….25688………129
लद्दाख……………….558……1282……….09
मध्य प्रदेश………..9718…..31835……..1065
महाराष्ट्र………..150105…390958….19063
मणिपुर…………….1804……2295……….13
मेघालय…………….640………547………06
मिजोरम……………306……….343……..00
नागालैंड…………2021……….1139…….08
ओडिशा………..14438…….37901……314
पुड्डुचेरी…………..2750…….3828………102
पंजाब……………9391……17839…….706
राजस्थान………14762…..41819……..833
सिक्किम………….349……..581………..01
तमिलनाडु……..53499..261459…….5397
तेलंगाना……….23438…..64284……..674
त्रिपुरा……………1706…….5015……….46
उत्तराखंड……….4145…….7014………143
उत्तर प्रदेश……49709…..88786……2280
पं बंगाल………26447……78617……2259
कुल…………661595..1751555…..48040