Breaking News

वाराणसी में  कूड़ा फेंकने वालों पर  रखी जाएगी खास तरीके से नजर

लखनऊ,वाराणसी शहर में 75 घंटे का महास्वच्छता अभियान शुरू हो गया है। जहां कूड़ा फेंकने वालों पर  अब खास तरीके से नजर रखी जाएगी। इसके लिये शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जायेगा। और फिर  ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान पहले नोटिस देंगे उसके बाद ₹500 से लेकर एक लाख तक का जुर्माना लगाएंगे। साथ ही मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।गंदगी से जुड़ी कोई भी शिकायत नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1533 पर कर सकते हैं।

नगर निगम के नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि ये स्वच्छता अभियान  3 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत शहर को गार्बेज फ्री किया जाएगा और सभी उपाय किए जाएंगे। इस दौरान फोटो और मैसेज शेयर करने वालों को चुनकर पुरस्कार राशि दी जाएगी।