Breaking News

यूपी की जेल में कैदी बना रहे थ्री लेयर मास्क

बस्ती, तेजी से फैल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण(कोविड-19) से लोगों के बचाव के लिए उत्तर प्रदेश में बस्ती जिला जेल के कैदी थ्री लेयर मास्क तैयार कर रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार ने बताया कि जिला जेल में कैदियों द्वारा थ्री लेयर मास्क बनाने का काम शुरू किया गया है| जिला जेल के कैदियों द्वारा प्रतिदिन 50 मास्क तैयार किया गया है|

उन्होने बताया कि जल्द ही इसमें बढ़ोत्तरी कर एक दिन में 100 मास्क तैयार करने की क्षमता प्राप्त कर ली जायेगी।