
उन्होने बताया कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के उत्तर प्रदेश वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव के निधन के बाद, संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिये कई अति आवश्यक कार्य तुरंत किये जानें हैं। इसलिये 27 मई को सायं 4 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यलय मे ही आयोजित की जायेगी।कोविड प्रोटोकाल को देखते हुये इस बैठक मे पदाधिकारियों को वर्चुअल उपस्थित रहने की भी सुविधा दी जायेगी। इसलिये सभी प्रदेश पदाधिकारियों से प्ले स्टोर से गूगल मीट एप्प डाउनलोड करने के निर्देश दिये गयें हैं।
यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव के निधन के बाद पहली बार आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव की याद मे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जगदेव सिंह यादव का दिनांक 26 अप्रैल 2021 को निधन हो गया था।
बैठक में मुख्य रूप से महासचिव अशोक यादव, महासचिव सी0एल0 यादव, मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग यादव, पूर्व पार्षद व नगर अध्यक्ष लखनऊ दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।
।