Breaking News

मुख्यमंत्री योगी हुए अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सम्मिलित हुए और कम्बोडिया देश की प्रस्तुति का अवलोकन किया।

संत गाडगे महाराज प्रेक्षागृह, गोमतीनगर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव-2019 की इस प्रस्तुति में रामायण विशेषकर लव-कुश प्रसंग का चित्रण नृत्य नाटिका के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा सहित कई मंत्रिगण, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, निदेशक संस्कृति एवं सूचना शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ये लोग नही कर पाएगे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सफर…..

सपा सांसद आजम खान का पता बताने वाले को मिलेगा ये इनाम….

अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तहत फिजी की प्रस्तुति में दिखाया गया कि जब अंग्रेजी शासन में गिरमिटिया भारत से गए, तब उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनकी समृद्धशाली भारतीय संस्कृति, धार्मिक विरासत, पारम्परिक लोकसंगीत, लोकगीत,महाकाव्यों में रामायण और भगवत्गीता,जो कि हमारी सबसे कीमती धरोहर है, को वह अपने साथ लेकर गए। यह धरोहर और विरासत आज भी फिजी में पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित है। इसके बाद फिजी के कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों को बहुत ही मार्मिक तरीकों से प्रस्तुत किया गया।

बस चालक का कटा चालान,क्योकि उसने नहीं पहना था ये…..

पीएम मोदी ने इस भोजपुरी स्टार को ट्विटर पर किया फॉलो…..

इसके अतिरिक्त अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रामायण से सम्बन्धित प्रदर्शनियां भी आयोजित की गयींए जिसमें राम संस्कृति की विश्व यात्रा की प्रदर्शनीए रामलीलाओं के मुकुट मुखौटेए वेशभूषा अस्त्र.शस्त्र की प्रदर्शनीए दिव्यांग बच्चों द्वारा रामकथाओं पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी, विदेशी रचनाकारों के पोट्रेट की प्रदर्शनी तथा उर्दू फारसी ग्रन्थों में रामकथा का चित्रण ;जैसे.रामायण मसीही, रामायण ष्खुश्तर ग्रन्थ, रामायण यक काफिया एवं मुकम्मल रामायण आदि विषयक प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया।

ये पीसीएस अफसर बनीं मिसेज इंडिया 2019….

केंद्रीय कर्मचारियों को लेकर सरकार कर सकती है ये बड़ा ऐलान

अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिष, नई दिल्ली द्वारा 20 से 22 सितम्बर तक किया गया। लखनऊ में यह पहला अवसर था. जब 07 विदेशी टीमों.थाईलैण्ड, श्रीलंका, बांग्लादेश, माॅरिशस, कम्बोडिया, फिजी और त्रिनिदाद एवं टोबैगो देशों की रामलीला प्रस्तुतियां आयोजित हुईं।

कुत्ते की मौत पर रक्षा मंत्री दुखी, पूरे सम्मान के साथ हुई विदाई

इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा वेतन और भत्ता…

जब इंसान के सिर पर निकल आया ‘सींग’, मामला देख डॉक्टर भी रह गए हैरान….

यूपी का पहला रोप-वे इस जिले मे हुआ शुरू, अब नही चढ़नी पड़ेंगी सैकड़ों सीढ़ियां