Breaking News

सैफई की होली पर सबकी निगाहें, रंगों के साथ निकल सकता है सत्ता का नया फार्मूला ?

लखनऊ, अबकी बार सैफई की होली पर सबकी निगाहें जमीं हुईं हैं।

कारण यह है कि लोगों को उम्मीद है कि आज रंगों के साथ प्रदेश की सत्ता तक पहुंचने का नया फार्मूला निकल सकता है ?

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में होली का माहौल अपने आप में निराला होता है।

होली के दिन पूरा यादव परिवार एकसाथ सैफई में होंता है।

मुलायम सिंह यादव का परिवार होली मनाने सैफई पहुंच गया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पिता मुलायम सिंह यादव व अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए अपने

पैतृक गांव सैफई पहुंचे हैं।

होली की पूर्व संध्या पर मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव ने लोगों से मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, सैफई में यादव परिवार आज रंगों के त्यौहार होली  के मौके पर एक साथ नजर आ सकता है।
पिछले कुछ सालों की सियासी उठा-पटक मे चाचा और भतीजे की सियासी दूरियां चर्चा का केंद्र बनी रही है
हर किसी की इस बात पर नजर है कि क्या समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बीच चल रहे “कोल्ड वार” के बीच कोई
अच्छी तस्वीर भी सैफई से आ सकती है?

अब चाचा और भतीजे दोनों की मजबूरी है कि दोनों एकसाथ आयें नहीं तो अस्तित्व का सवाल खड़ा हो रहा है।

इस लिये अब  अखिलेश यादव के लिए ना सिर्फ सत्ता में लौटना जरूरी है, बल्कि शिवपाल सिंह यादव भी चाहते हैं कि सत्ता में उसकी भागीदारी बनी रहे

आम राय बन रही है कि अगर चाचा शिवपाल सिंह यादव को किसी भी तरह से मतभेद व विवाद खत्म करके एक किया जा सके तो समाजवादी पार्टी की ताकत बहुत बढ़ जाएगी। और एकबार फिर यूपी मे समाजवादी पार्टी की सरकार बन सकती है।