Breaking News

योगी सरकार ने किए एडिशनल एसपी के तबादले, यहां देखें लिस्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज 26 एडिशनल एसपी के तबादले कर दिए हैं

ये है तबादले की लिस्ट

इस लिस्ट में राजेश कुमार सोनकर बने एएसपी देवरिया, डॉ अरविंद कुमार बने एएसपी कन्नौज, दयाराम बने एएसपी चंदौली, रामसेवक गौतम बने एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर, प्रेमचंद्र बने एएसपी विशेष जांच मुख्यालय लखनऊ, राजेश कुमार तृतीय बने एएसपी सहारनपुर, अवधेश सिंह बने एएसपी उत्तरी बाराबंकी, विनोद कुमार बने एएसपी सोनभद्र, सुरेश चंद्र रावत बने एएसपी सिद्धार्थनगर, अखिलेश नारायण सिंह बने एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद, ओमप्रकाश सिंह द्वितीय बने एएसपी शामली, अरुण कुमार दीक्षित बने स्टाफ अफसर एडीजी वाराणसी बनाये गए.

इसके साथ ही मायाराम वर्मा बने एएसपी क्राइम आगरा, राजेश कुमार श्रीवास्तव प्रथम बने एएसपी क्राइम अलीगढ़, विनीत भटनागर बने एएसपी सिटी मेरठ, विनोद कुमार पांडे बने एएसपी अमेठी, श्रवण कुमार सिंह बने एडीसीपी लखनऊ, आशुतोष शुक्ला बने डिप्टी कमांडेंट आठवीं पीएसी बरेली, रामयश सिंह बने डिप्टी कमांडेंट चौथी पीएसी प्रयागराज, राकेश कुमार सिंह बने एएसपी जालौन, शशि शेखर सिंह बने एएसपी उन्नाव, दिनेश कुमार पुरी बने एएसपी ट्रैफिक वाराणसी, प्रज्ञा मिश्रा बनी एएसपी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ, जय प्रकाश सिंह प्रथम बने एएसपी एटीएस लखनऊ, आलोक कुमार शर्मा बने एएसपी विजिलेंस लखनऊ, आदित्य लांघे आईपीएस बने एएसपी क्राइम वाराणसी शामिल हैं