Breaking News

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है भारतःउप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह

nirmalजम्मू, जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा है कि भारत पाकिस्तान को उसी भाषा में मुंहतोड़ जवाब दे रहा है जो उसे समझ में आती है। उन्होंने पड़ोसी देश से सीमा पर असैन्य क्षेत्रों पर हमले बंद करने को कहा। कठुआ जिले के हीरानगर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपने दौरे के समय सिंह संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। वह पाकिस्तान से गोलेबारी में घायल लोगों से मुलाकात के लिए गये थे। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें सुविधाएं पहुंचाने के लिए उनकी सेवा में है। सिंह ने कहा, आम नागरिकों पर निशाना साधना कायरता की निशानी है। भारत इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *