Breaking News

हजारो तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ रवाना

जम्मू,, बारिश की फुहारों और ‘बम बम भोले’ के उद्घोष के बीच 3178 श्रद्धालुओं का नया जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ।

केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के जवानों की सुरक्षा के साए में श्रद्धालुओं का जत्था 128 वाहनों के जरिए पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल के लिए रवाना हुआ।

पहलगाम रवाना होने वाले जत्थे में 1242 पुरुष, 261 महिलाएं, चार बच्चे, दो किन्नर और 128 साधु शामिल हैं जबकि बालटाल की ओर रवाना होने वालों में 991 पुरुष, 514 महिलायें और 38 बच्चे शामिल हैं।