Breaking News

मुलायम सिंह यादव को एक और झटका, पूर्व सांसद दर्शन सिंह यादव का निधन

इटावा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को एक और झटका लगा है। उनके मित्र दर्शन सिंह यादव का निधन हो गया है। उनके निधन से इटावा और आसपास के जिलों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पोस्ट ऑफिस की ये शानदार स्कीम,बैंक से जल्दी पैसे होंगे डबल….

अमर सिंह आज यहां करेंगे बड़ा धमाका….

पूर्व सांसद और समाजसेवक दर्शन सिंह यादव का ह्र्दयगति रुकने से देर रात निधन हो गया। वह 74 साल के थे। दर्शन सिंह के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे नागेंद्र प्रताप आईएएस हैं।  जबकि बाकी दोनों छोटे बेटे अपना घरेलू व्यवसाय देख रहे हैं। दर्शन सिंह के भाई सोबरन सिंह यादव मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा से लगातार दूसरी बार समाजवादी पार्टी से विधायक हैं। पारिवारिक झगड़े से दुखी मुलायम सिंह यादव को अपने प्रिय मित्र के जाने का दूसरा बड़ा झटका लगा है।

रिक्शा चालक की बेटी ने किया कमाल, एशियाड में जीता सोना

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों का महंगाई भत्ता बढा

केंद्रीय समाज सेवा समिति के नाम से संचालित एक संस्था के अध्यक्ष दर्शन सिंह यादव  की पहचान समाजसेवक की रही है। वह बाबूजी के नाम से जाने जाते थे। बाबू जी ने लगातार प्रयास करके समाज में अनंतकाल से व्याप्त कुप्रथा तेरहवीं को बड़े पैमाने पर रोकने में सफलता प्राप्त की। इसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। वह राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। साल 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उन्हें राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया था।

रुपया टूटकर ऐतिहासिक निचले स्तर पर, भारतीय मुद्रा का अब तक का रिकॉर्ड निचला स्तर

दिल्ली पुलिस मे बड़े स्तर पर किया गया फेबदल

दर्शन सिंह यादव का जन्म 31 जुलाई 1944 को इटावा जनपद के ग्राम बहादुरपुर हैवरा में एक संभ्रांत परिवार में हुआ था। इनके पिता कामता प्रसाद पेशे से किसान लेकिन बहुत ही उदार व अनुशासनप्रिय  थे। दर्शन सिंह यादव ने प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के प्राथमिक पाठशाला हैवरा इटावा से ग्रहण की। गांव में आगे उच्च शिक्षण व्यवस्था न होने के चलते उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सीमावर्ती जनपद मैनपुरी के आजाद हिंद इंटर कॉलेज करहल से उत्तीण की। आगे की शिक्षा के लिए  शिकोहाबाद में  प्रवेश लिया और बीकॉम की परीक्षा उत्तीर्ण की।

घबराई हुई भाजपा कैसे अटका रही अखिलेश यादव की राह मे रोड़े ?

आज से अखिलेश यादव उत्तराखण्ड दौरे पर, जानिये पूरा कार्यक्रम

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य दर्शन सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शोक जताया है। रामगोपाल यादव दर्शन सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इटावा पहुंचेगे। राम गोपाल यादव ने अपने शोक संदेश में दर्शन सिंह यादव के समाज को दिशा देने वाले प्रयासो की सराहना की है।

अमर सिंह का यह बयान खोलता है, शिवपाल सिंह की बगावत के पीछे का राज ?

प्रशासन है या तालिबान, यूपी के इस शहर में खुले में शौच पर मिलेगी मौत…

 बाबू दर्शन सिंह के निधन पर शिवपाल सिंह यादव ने भी गहरा शोक जताया है। शिवपाल सिंह यादव लखनऊ से बाबूजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इटावा के लिए रवाना हो गए हैं। अपने शोक संदेश में शिवपाल सिंह यादव ने बाबू दर्शन सिंह को सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में अलख जगाने वाला मसीहा बताया है।

शिवपाल यादव के अप्रत्याशित कदम पर, अखिलेश यादव की खास प्रतिक्रिया, बताया- किसका है हाथ ?

शिवपाल सिंह ने अखिलेश यादव से किया ये अहम सवाल

यूपी की राजनीति मे शिवपाल यादव ने किया बड़ा धमाका….

शिवपाल यादव से मिले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री…

अखिलेश यादव ने बदल दिये इस जिले के पदाधिकारी…..

भीमा कोरेगांव- देश भर मे छापेमारी, कई विचारक गिरफ्तार, सरकार पर दलित उत्पीड़न का आरोप

यूपी मे आईपीएस और पीपीएस अफसरों के तबादले, 21 जिलों के पुलिस कप्तान बदले

समाजवादी पार्टी द्वारा टीवी पैनलिस्ट की जारी लिस्ट मे फेरबदल, जुड़े ये खास नाम

भाजपा देश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था बर्बाद कर, कारपोरेट व्यवस्था लागू करने पर तुली-अखिलेश यादव

गैर बीजेपी शासित इस राज्य से केंद्र सरकार कर रही सौतेला व्यवहार- मायावती