Breaking News

भाजपा देश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था बर्बाद कर, कारपोरेट व्यवस्था लागू करने पर तुली-अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र का अपहरण कर कारपोरेट व्यवस्था लागू करना चाहती है। वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था बर्बाद करने पर तुली है। भाजपा संकीर्णता को बढ़ावा देकर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। भाजपा की जनविरोधी और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाली नीतियों को रोकने की जिम्मेदारी समाजवादियों की है। नौजवानों को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी है।

गैर बीजेपी शासित इस राज्य से केंद्र सरकार कर रही सौतेला व्यवहार- मायावती

यूपी में हुए अफसरों के बंपर तबादले ,देखें लिस्ट…..

अखिलेश यादव लोहिया वाहिनी के प्रदेश भर से आये नौजवान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने अपने वादे पूरे नहीं किए हों और अन्याय, उत्पीड़न में लगी हो उसको जवाब जनता देगी। समाजवादी पार्टी की ताकत युवा पीढ़ी है। नौजवान जब जनता के साथ खड़े होंगे तो परिवर्तन की लहर चलेगी और भाजपा कहीं की नहीं रहेगी।

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार से पूछा ये अहम सवाल….

देखिये किसे मिली एम. करुणानिधि की विरासत, डीएमके ने चुना अपना नया अध्यक्ष

 अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी डाॅ0 लोहिया की विचारधारा पर चल रही है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है जबकि समाजवादी पार्टी सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देती है। भाजपा के लिए समाजवादी पार्टी चुनौती बनकर खड़ी है इसलिए भाजपा समाजवादी पार्टी और इसके नेतृत्व के विरूद्ध कई तरह के षडयंत्र कर रही है। विपक्षी नेताओं को बदनाम किया जा रहा है।

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनैतिक दलों मे बहुमत की राय, मतपत्र से चुनाव कराये चुनाव आयोग

प्रवक्ता लिस्ट में नाम न होने के बाद पंखुरी पाठक ने किया ये खास काम, कर डाले इतने ट्वीट…?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों की बहुत उपेक्षा की है। भाजपा की नीतियां किसानों के विरूद्ध हैं। पिछले चार वर्षों में 35 लाख किसानों ने खेती के काम से तौबा कर लिया है। खेती में घाटा और कर्ज की परेशानी से वह आत्महत्या करने को मजबूर है। यह दुभाग्यपूर्ण है। गन्ना किसानों को लगातार धोखा दिया जा रहा है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलने का इंतजार है। नौजवानों को रोजगार का इंतजार है। भाजपा ने लैपटाॅप नहीं बांटे। समाजवादी सरकार ने जो 18 लाख लैपटाॅप बांटे थे उस पर भाजपा को शिकायत है तो वह उसके लाभार्थियों की सूची जारी क्यों नहीं करती?

दोषी पाये गये मेजर गोगोई, जानिए क्या बोला युवक, जिसे मानव ढाल की तरह गाड़ी के बोनट से बांधा था

कांग्रेस, वामपंथी नेताओं को भागवत समझायेंगे- “भविष्य का भारत : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण”        अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसान, नौजवान सबके साथ धोखा किया है। लोकतंत्र में धोखा देना अथवा गुमराह करना महापाप है। वादा खिलाफी भी भ्रष्टाचार है। भाजपा राज में भ्रष्टाचार खूब फल-फूल रहा है। इसलिए अब देश की जनता बदलाव चाहती है। अब सब चाहते हैं कि नया प्रधानमंत्री बने। उन्होंने मांग की है कि देश में स्वतंत्र एवं पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष चुनाव के लिए ईवीएम से नहीं बैलट पेपर से ही होना चाहिए।

गोधरा कांड के 16 साल बाद दो और आरोपियों को उम्र कैद, तीन बरी

भारतीय स्टेट बैंक ने उठाया ब़ड़ा कदम, देश भर की करीब 1300 शाखाओं मे किया ये बदलाव

       अखिलेश यादव ने नौजवानों का आह्वान किया कि उनके सामने 2019 ई. लक्ष्य है। साइकिल चलाकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करना है। भाजपा ध्यान बंटाने की कोशिश करती है। इससे सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं प्रत्येक माह साइकिल चलाकर परिवर्तन की ताकतों को गति देंगे।

आरक्षण का विरोध करने वाले क्यों चुप हैं कोलेजियम सिस्टम पर ? जज चुनतें हैं अपना उत्तराधिकारी ?

मायावती को मिली बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने 2019 मे बीजेपी को हराने की अपील की, कहा- ‘लोकतंत्र खतरे में ’

IAS से इस्तीफा देकर यह चर्चित युवा, अब करेगा इस क्षेत्र मे काम?

जीत का एक दिन पहले कर दिया था, पवित्रा यादव ने एेलान, अब 28 अगस्त को होगा मुकाबला

चौंकाने वाली खबर, बिकेगा शोमैन राजकपूर का आर. के. स्टूडियो

क्या ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है ? क्यों है एसा करना जरूरी?