Breaking News

इस महान संगीतकार के नाम पर रखा गया ग्रह का नाम, नासा ने दिया ये सम्मान

नई दिल्ली,नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के खगोलविद और इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 13 साल पहले खोजे एक ग्रह का नाम शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के नाम पर रखा है।

कल से बदल जाएंगे ये नियम,आपके जीवन पर होगा ये असर…..

ऐश्वर्या राय ने की अपनी सास और ननद के खिलाफ महिला हेल्पलाइन मे शिकायत

इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (आईएयू) ने मंगल और बृहस्पति के बीच स्थित एक छोटे से ग्रह का नाम ‘पंडित जसराज’ रखा है। पद्म विभूषण गायक यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय कलाकार हैं। यह छोटा ग्रह (माइनर प्लैनेट) 2006 वीपी 32 (नंबर-300128) है, इसकी खोज 11 नवंबर 2006 को हुई थी। यह मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच भ्रमण करता है। माइनर प्लेनेट न तो ग्रह होते हैं और न ही इन्हें पूरी तरह धूमकेतु कहा जा सकता है।

प्याज की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला….

शादी को यादगार बनाने के लिए युवक और युवती ने किया ये भयंकर काम

पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज ने इस सम्मान की जानकारी दी। उन्होंने बताया, आईएयू ने 23 सितंबर को एक उद्धरण के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। इस उद्धरण में कहा गया है, संगीत मार्तण्ड पंडित जसराज भारतीय शास्त्रीय गायन के पुरोधा हैं। संगीत को अपना जीवन समर्पित करने वाले जसराज को कई अवॉर्ड, सम्मान और उपाधियां मिली हैं।

इस एक्ट्रेस ने पानी के अंदर ऐसे दिया बेटी को जन्म….

ये लोग नही कर पाएगे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सफर…. 

अमेरिका में मौजूद जसराज ने इस सम्मान के बारे में कहा, यह मुझे ईश्वर की असीम कृपा दिखती है। यह भारत और भारतीय संगीत के लिए भगवान का आशीर्वाद है।  पूर्व में यह सम्मान पा चुके महान संगीतकार मोजार्ट, बीथोवन और टेनर लूसियानो पावरोत्ति के साथ अब भारतीय गायक  का नाम भी जुड़ गया है। इस माइनर प्लैनेट का नंबर 300128, जसराज की जन्मतिथि 28 जनवरी 1930 पर उलटे क्रम में रखा गया है।