Breaking News

जिला पंचायत अध्यक्षों के लिये, उत्तराखंड में आरक्षण तय, सूची जारी

नैनीताल,  उत्तराखंड सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों के पदों के लिये अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी है।
यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के 12 जिलों के लिये अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गयी है।

हरिद्वार जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों को इसमें शामिल किया गया है।

यूपी में 30 नवम्बर तक अधिकारियों की छुट्टी बंद

खत्म हो रहीं सरकारी नौकरियां, मंत्री बोले- 400 विभाग होंगे बंद

उत्तराखंड के 12 जिलों में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिये अंतिम चरण का मतदान सोमवार 21 अक्टूबर को होना है। सोमवार 21 अक्टूबर को ही मतगणना का कार्य भी संपन्न होना है। इसके बाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। हरिद्वार जनपद को इन चुनावों से अलग रखा गया है। यहां अगले वर्ष चुनाव होंगे।

सूची में अनुसूचित जातिए अनुसूचित ;महिला, अनुसूचित जनजाति ;महिला और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला एक-एक सीट आरक्षित रखी गयी है।

महात्मा गांधी के ‘हे राम’ और ‘जय श्रीराम’ में क्या फर्क है ?

केन्द्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को मिला ये बड़ा तोहफा….

देहरादून की जिला पंचायत के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जनजाति ;महिला के लिये आरक्षित किया गया है जबकि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सामान्य वर्ग की महिला के लिये आरक्षित रखा गया है। इसी तरह उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली और अल्मोड़ा जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों को सामान्य श्रेणी के लिये रखा गया है, जबकि गढ़वाल की पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति, रूद्रप्रयाग अनुसूचित जनजाति ;महिला, ऊधमसिह नगर सामान्य महिला, चंपावत सामान्य महिला, बागेश्वर सामान्य महिला और पिथौरागढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष के पद को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिये आरक्षित रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि

पिज्जा खाने वालो के लिए बुरी खबर,कंपनी ने लिया ये बड़ा फैसला….

यूपी के यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में बैन हुआ मोबाइल …

यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया ये बड़ा तोहफा….

बछड़ी देगी गाय से ढाई गुना अधिक दूध, नई तकनीक हुई विकसित…..

बिग बॉस 13 में ये भोजपुरी स्टार बनेंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स

कई शहरों के बाद अब बदलेगा हज हाउस का नाम

कुएं से अचानक आने लगी रहस्यमयी आवाज,डर के मारे लोगों ने छोड़ा घर