यूपी मे दो और शेल्टर होम में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष
August 9, 2018
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के अलावा दो और शेल्टर होम में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। 2 आश्रय गृहों से 26 महिलाओं के लापता होने का मामला सामने आया है।
प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बुधवार को दो आश्रमों में छापेमारी की। प्रतापगढ़ के अष्टभुजानगर और अचलपुर में चल रहे आश्रय गृहों में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने पहले दिन में छापा मारा जिसमें 26 महिलाएं गायब मिलीं।
अष्टभुजानगर में जागृति स्वाधार महिला आश्रम है। कल दिन में जब जिलाधिकारी शंभु कुमार ने छापा मारा तो इस दौरान संचालिका ने आश्रय में रहने वाली महिलाओं की संख्या 16 बताई। पर मौके पर केवल एक महिला रजिया ही मिली थी। अन्य महिलाओं के बारे में संचालिका रमा मिश्रा ने बताया था कि वह काम करने के लिए बाहर गई हैं। जिला प्रशासन ने रात तक महिलाओं के आने का इंतजार किया। रात करीब दस बजे एसडीएम सदर एसपी सिंह दलबल के साथ आश्रय पहुंचे। जहां मौके पर तीन महिलाएं ही मिलीं. वहीं, रजिस्टर में महिलाओं की संख्या 16 से बढ़कर 17 पहुंच गई थी. 14 महिलाएं आश्रय से गायब थीं.
दूसरे, शेल्टर होम अचलपुर में 15 में से सिर्फ तीन महिलाएं रात तक मिलीं। यहां 12 महिलाएं गायब पाईं गईं। संचालिका ने बताया कि आज महिलाएं नहीं लौटी हैं, उनकी तलाश की जा रही है।अष्टभुजानगर स्थित जागृति महिला स्वाधार आश्रय की संचालिका रमा मिश्रा 2013 में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व सभासद भी रह चुकी हैं। रमा मिश्रा तीन साल से भी अधिक समय से महिला आश्रय का संचालन कर रही हैं।
यूपी मे दो और शेल्टर होम में देह व्यापार का भंडाफोड़ संचालिका बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष 2018-08-09
Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com