लखनऊ, समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद व एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह के पिता अवधेश सिंह का निधन हो गया। अवधेश सिंह गाजीपुर के दिलदार नगर से विधायक रह चुकें हैं।
पूर्व विधायक अवधेश सिंह का आज लम्बी बीमारी के बाद अपने पैतृक गांव सबुआ में निधन हो गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 1977 में गाजीपुर के दिलदार नगर के पूर्व विधायक अवधेश सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
उनके पुत्र अरविन्द कुमार सिंह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान मे एमएलसी हैं।अखिलेश यादव ने कहा है कि अवधेश सिंह ने आजीवन गरीबों और किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को भारी क्षति हुई है।