Breaking News

अखिलेश यादव ने कहा ,भाजपा सरकार से हम इस काम की उम्मीद नहीं कर सकते….

 

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। कहा कि इस सरकार से आप मुगल म्यूजियम की उम्मीद नहीं कर सकते, रिवर डैम, मुगल म्यूजियम सब हमारी सरकार की देन है। यह लोग विकास नहीं सिर्फ जांच करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ श्रेय लेने के लिए प्रदेश में सपा सरकार के किए कामों का दोबारा उद्धाटन किया जा रहा है। हार के डर से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री निकाय चुनाव में जोर-शोर से प्रचार कर रहे है।

अखिलेश यादव का योगी पर हमला ,कहा इन्हें तंत्र-मंत्र आता है सरकार चलाना नहीं

 कांग्रेस की कमान अब राहुल गांधी के हाथ, जानिए कैसे….

 लोगों को उलझाने के लिए भाजपा कथित घोटाले उछालने का काम कर रही है। हम समाजवादी किसी से भी नहीं डरते हैं। अखिलेश यादव सोमवार को एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में पूछे गये सवालों के जवाब दे रहे थे।उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में प्रचार की जिम्मेदारी हमने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सौंपी है। भाजपा के लोग लोगों का ध्यान भटकाने के लिए जेब में कोकेन की पुड़िया लेकर चलते हैं गुंडाराज के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को आईना देखना चाहिए।

समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर चुनावों में सत्ता के दुरूपयोग का लगाया आरोप

 अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट की जांच करने से सीबीआई ने किया इंकार….

 सपा मुखिया ने कहा कि लखनऊ में जब मेट्रो बनना शुरू हुई तो मोदी प्रधानमंत्री थे ही नहीं प्रधानमंत्री खुद मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में मेट्रो नहीं चला पाए, और भाजपा कह रही है कि लखनऊ में मेट्रो प्रधानमंत्री ने चलवाई है। उन्होंने कहा कि 10 लाख आवास दे दिए, बिना बालू-मौरंग के कौन सा घर बन जाता है? प्रदेश में खनन के नाम पर गरीब आदमी को महंगी बालू-मौरंग बेची जा रही है।

ये क्या बोल गये मुलायम सिंह यादव भगवान राम के बारे में…..

 कांग्रेस को 19 साल बाद मिलने जा रहा नया अध्यक्ष, जानिये पूरा विवरण

 सरकार ने किसी काम के लिए बजट नहीं दिया, बिना बजट के कोई काम नहीं हो सकता बताइये आपने 8 महीने में लखनऊ में कौन सा काम किया है? उन्होंने कहा कि भाजपा के ही यशवंत सिंहा केंद्र सरकार की नीति पर उंगली उठा रहे हैं। भाजपा हिंदुओं की अकेली धार्मिक माफिया नहीं है गुजरात के लोग ही प्रधानमंत्री से गुजरात विकास मॉडल के बारे में पूछ रहे हैं।

 17 वर्षों बाद, मिस वर्ल्ड का ताज, भारतीय सुंदरी के सिर सजा 

काम किया है काम करेगें, भाजपा जैसे झूठे वादे नही करेगें-समाजवादी पार्टी