Breaking News

अपनी इस फिल्म पर किताब आने से खुश हैं अमिताभ

मुंबई,  बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन अपनी सुपरहिट फिल्म अमर अकबर ऐंथोनी पर किताब प्रकाशित किये जाने से बेहद खुश हैं। अमिताभ बच्चन इस बात से काफी खुश हैं कि हावर्ड विश्वविद्यालय प्रेस ने वर्ष 1977 में रिलीज हुई उनकी फिल्म अमर अकबर एंथनी पर किताब प्रकाशित की है।

सत्ता जाते ही मुलायम सिंह के घर पर बिजली विभाग का धावा, थमाया लाखों का बिल

 

अमिताभ ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर साझा की है और साथ ही किताब के पहले पेज की फोटो भी साझा की। किताब का शीर्षक है-अमर अकबर एंथनी: बॉलीवुड, ब्रदरहुड एंड द नेशन।

मायावती ने किया, बसपा में बड़ा फेरबदल

अमिताभ ने इस फोटो के साथ एक संदेश में लिखा,हावर्ड विश्वविद्यालय प्रेस का अमर अकबर एंथनी एक शोधपत्र है, जो पूरी तरह इस फिल्म की खूबियों पर आधारित है। बेहतरीन। गौरतलब है कि मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विनोद खन्ना को अमर, ऋषि कपूर को अकबर और अमिताभ को एंथनी के किरदार में देखा गया था। इस फिल्म में शबाना आजमी, नीतू सिह, परवीन बॉबी, निरूपा रॉय और प्राण ने मुख्य भूमिका निभायी थी।