Breaking News

आखिर क्यों भावुक हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

मुंबई,बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी फिल्म 2 स्टेट्स की रिलीज के सात साल पूरे होने पर भावुक हो गये और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

वर्ष 2014 में प्रदर्शित 2 स्टेट्स के प्रदर्शन के सात साल पूरे हो गये हैं। फिल्म 2 स्टेट्स में अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, अमृता सिंह, रेवती, रॉनित रॉय जैसे सितारे भी नजर आए थे। ‘2 स्टेट्स’ के सात साल पूरे होने पर अर्जुन कपूर ने इस फिल्म को याद किया है।

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है ‘लोचा ए उलफत’, इसके साथ फिल्म अलग- अलग सीन की तस्वीरों का कोलाज नजर आ रहा है। इसके साथ ही अमृता सिंह और रेवती का डायलॉग भी सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘आपको सिर्फ प्यार चाहिए। खासकर आज के दिन।