Breaking News

क्षेत्रवासियों का मददगार है बंटू यादव

bantu_1446388432क्ल लखनऊ के नरही क्षेत्र मे सभासद अतुल यादव उर्फ बंटू को गोली मारे जाने के बाद उनके क्षेत्र के लोगों में काफी खौफ है। कोई भी कुछ भी बताने से कतरा रहा है। यह हर कोई जानता है कि बंटू को किसने मारा, लेकिन सभी को अपनी जान का डर है। लेकिन ये सच है कि लोग बंटू को जल्दी ठीक होते देखना चाहते हैं। सभी लोगों के जबान पर अतुल यादव उर्फ बंटू के जल्द स्वस्थ होने की कामना हैं। पुलिस रिकार्ड मे जहां बंटू हिस्टीषीटर है वहीं क्षेत्र के लोगों के लिये वह मददगार है पूछने पर एक स्वर मे लोगों ने कहा कि बंटू चाहे जैसा हो, लेकिन वार्ड के लोगों के लिए हमेशा हाजिर रहता था। यही वजह थी कि तीन बार से लगातार पार्षद बना।
नगर निगम के पार्षद और समाजवादी पार्टी के नेता अतुल यादव उर्फ बंटू को कल दिनदहाड़े गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बंटू के बारे में बताया जाता है कि हजरतगंज के इस विवादित पार्षद का नाता न सिर्फ विवादों से रहा है, बल्कि उन्हें दबंग नेता भी माना जाता है। यही वजह है कि उनका नगर निगम के सदन में दूसरी पार्टी के नेताओं से छत्तीस का आंकडा रहता है। यही नहीं सदन के बाहर भी वह आए दिन चर्चा में रहते हैं। हालांकि, विवादों और दबंगई छवि के बाद भी वार्ड के लोग बंटू को अपना जनप्रतिनिधि मानते हैं। इसी का नतीजा है कि लगातार तीन बार से बंटू के पास पार्षद की कुर्सी है। पहली बार वो खुद पार्षद बने। इसके बाद महिला सीट से उनकी उनकी पत्नी पार्षद बनी और तीसरी बार फिर से वे पार्षद चुने गए।