Breaking News

घने कोहरे के कारण लोगों को हुई ये बड़ी परेशानियां

नयी दिल्ली,  घने कोहरे के कारण लोगों को ये परेशानियां हुई। दिल्ली में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में दृश्यता का स्तर 50 मीटर से कम रहा।

उत्तर रेलवे ने कहा कि कम दृश्यता और परिचालन संबंधी कारणों से कम से कम 17 ट्रेनें आज सुबह देरी से चल रही थीं।

मौसम विभाग ने आज न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

इससे पहले बुधवार को मौसम विभाग ने कहा था कि अगले 3-4 दिन तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इसके प्रभाव से आगामी दिनों में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है।

बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय और त्रिपुरा में अगले 2-3 दिन के दौरान, अगले 24 घंटों तक उत्तर प्रदेश और 29 से 31 जनवरी के दौरान ओडिशा में भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की वायु गुणवत्ता फिर ‘बहुत खराब’ हो गयी और वायु गुणवत्ता सूचकांक 301 पर रहा।