Breaking News

चुनावों के बीच सपा में बड़ा बदलाव, नरेश उत्तम पटेल की जगह अब ये होंगे नए अध्यक्ष

लखनऊ,  लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक बड़ा बदलाव करते हुए सोमवार को नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को उत्तर प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि श्याम लाल पाल की नियुक्ति सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की है, जिन्होंने इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी किया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यूपी इकाई में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि सेवारत अध्यक्ष नरेश उत्तर पटेल फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा, “ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पिछले 20 वर्षों से सपा से जुड़े हुए हैं और उन्होंने विभिन्न पदों पर पार्टी की सेवा की है।”