छत्रपति शिवाजी की, 389 वीं जयंती मनायी गयी

औरंगाबाद,  छत्रपति शिवाजी महाराज की 389वीं जयंती औरंगाबाद जिला में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गयी।

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार छत्रपति शिवाजी का जन्म 19 फरवरी को हुआ था जबकि मराठी कैलेन्डर के अनुसार उनका जन्म 23 मार्च को हुआ था। यहां क्रांति चौक स्थित श्री शिवाजी की प्रतिमा पर फूल अर्पित किये गये और माल्यार्पण किया गया।

इस कार्यक्रम में शिव सेना सांसद चंद्रकांत खेैरेए जिला पार्टी अध्यक्ष अंबादास दानवे तथा भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल सावे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाये।

Related Articles

Back to top button