Breaking News

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 623 नए मामले, इतने लोगो की मौत

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार शाम तक कोरोना संक्रमण के 623 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इस महामारी से 62 और मरीजों की जान चली गयी।

स्थ्य बुलेटिन के मुताबिक इससे पहले 18 मार्च को राजधानी में कोराेना के 607 नए मरीज पाए गए थे। दिल्ली में नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 14,26,863 तक पहुंच गयी, वहीं 62 लोगों की मौत से मृतकों का कुल आंकड़ा 24,299 हो गया है। राजधानी में संक्रमण दर अब 7.34 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.70 फीसदी है। सक्रिय मामलों की संख्या 10,178 रह गयी है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

राजधानी में इस समय 4405 लोगों को विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में उपचार किया जा रहा है तथा 4888 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 70,810 नमूनों का परीक्षण किया गया जिसमें से आरटीपीसीआर/सीबीएनएएटी/ ट्रूनेट से 46,715 और रैपिड एंटीजन से 24,098 नमूनों का परीक्षण किया गया। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 10,19,636 है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में 20,347 कोरोना बेड उपलब्ध है और समर्पित कोविड केयर सेंटरों में 6148 तथा समर्पित कोविड हेल्थ केयर सेंटरों में 520 बेड उपलब्ध है। राजधानी में अप्रैल माह में कोरोना के चरम के दौरान कई दिनों तक केवल पांच से छह प्रतिशत बेड ही उपलब्ध रहे थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना टीकों की खरीद के लिए एक वैश्विक निविदा जारी की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार (31 मई) से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करते हुए निर्माण कार्यों और फैक्टरियों को खोलने के लिए इसमें सर्शत छूट दी है।

गौरतलब है कि राजधानी में 19 अप्रैल को छह दिन का लॉकडाउन शुरू किया गया और कोरोना के कारण लगातार मृत्युदर बढ़ने और संक्रमण दर बढ़ने के कारण लगातार लॉकडाउन को बढ़ाया गया। राजधानी में सात जून तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।