Breaking News

दिल्ली में बारिश होने के आसार

नयी दिल्ली,राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने कहा,”राजधानी में आज आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।”

उन्होंने कहा कि आज यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सुबह 08:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गयी।

आईएमडी के अधिकारी ने कहा कि दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिनों तक लू से राहत मिलेगी है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।