Breaking News

पश्चिमी यूपी की स्थिति, 27 वर्ष पहले के कश्मीर जैसी- भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ

adityaनई दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थिति की तुलना 27 वर्ष पहले वाले कश्मीर के हालात से करते हुए भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने आज एक बार फिर दोहराया कि साम्प्रदायिक हिंसा से संवेदनशील इस क्षेत्र की स्थिति आज वैसी ही है जैसी 1990 में कश्मीर की थी और हिन्दुओं को पलायन करना पड़ा था।

उन्होंने जोर दिया कि इसके लिए सत्तारूढ़ सपा के साथ ही बसपा भी जिम्मेदार है। गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने संसद भवन परिसर में दावा किया, मैं आज भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मौजूदा स्थिति की तुलना 1990 के जम्मू कश्मीर के हालात से कर रहा हूं। मैंने छह महीने पहले भी यह बात कही थी। यह हमारे लिये कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। कश्मीर में हालात भी वैसे ही थे जैसे आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं। कश्मीर में भी हिन्दुओं की इसी प्रकार की अनदेखी हुई थी, यहां भी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश में) वही स्थिति है।

उन्होंने कहा कि हम किसी जाति, मत, मजहब की राजनीति नहीं करते हैं लेकिन हमने लोगों से कहा है कि जिन लोगों ने पीड़ा पहुंचायी है, जिन लोगों के कारण उन्हें अपना घरबार छोड़कर पलायन करना पड़ा, अमूल्य पशुधन का नुकसान हुआ, परेशानी हुई, उन लोगों को वोट नहीं दें। आदित्यनाथ ने कहा कि हम साम्प्रदायिक राजनीति की बात नहीं करते, हमारे घोषणापत्र में यह बात नहीं कही गई है। सत्ता में बैठे लोगों के तहत, उनके प्रश्रय में जिन लोगों ने पीड़ा दी है, उन्हें सबक सिखायें। उन्होंने सवाल किया कि क्या सपा, बसपा आपराधिक तत्वों को प्रश्रय नहीं दे रही है। क्या इस क्षेत्र में लोग अपने घरों को छोड़ने को मजबूर नहीं हुए? जब सत्ता के तहत लोग परेशान होते हैं, तभी पलायन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *