Breaking News

फेसबुक के जरिए युवकों को आतंकी बनाने वाली महिला गिरफ्तार

श्रीनगर, कश्मीर घाटी में युवकों को आतंकवादी गतिविधियों के लिए कथित तौर पर प्रेरित करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी है। अभी कुछ ही दिनों पहले सुरक्षा एजेंसियों ने शहर के बाहरी इलाके से 28 वर्षीय महिला आशिया जान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्रेनेड बरामद किए थे।

सूत्रों ने बताया कि इस महिला की पहचान शाजिया ए निवासी सुम्बलए जिला बांदीपोरा के तौर पर हुई है और खुफिया एजेंसियां उसके फेसबुक अकाऊंट पर काफी दिनों से नजर रख रही थी। उस पर आरोप है कि वह फेसबुक के जरिए युवकों को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाती थी।

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह दो युवकों को हथियार तथा अन्य सामग्री दे चुकी है और इनमें से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि यह महिला अधिकारियों से वादा करती थी कि वह उन्हें आतंकवादियों के बारे में जानकारियां देगी लेकिन इसके उलट वह सुरक्षा अधिकारियों से जानकारी हासिल कर इसे आतंकवादियों को उपलब्ध कराती थी