Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1607 : स्पेन में दिवालिया होने की घोषणा के बाद ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन।
1709 : मुगल शासक बहादुर शाह प्रथम ने अपने भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।
1818 : उदयपुर के राणा ने मेवाड़ के संरक्षण के लिये ब्रिटेन से समझौता किया।
1822 : यूनान की नेशनल असेंबली द्वारा देश के आधुनिक झंडे का डिजाइन एपिडाडोर में पहली बार उनके नौसैनिक ध्वज के लिए अपनाया गया।

1849 : द्वितीय ब्रिटिश-सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की लड़ाई शुरू हुई।
1874 : राजा की रक्षा के लिए अमेरिकी सैनिकों को होनोलूलू भेजा गया।
1893 : ब्रिटेन में स्वतंत्र लेबर पार्टी इसकी पहली बैठक शुरू हुई।
1910 : पहली बार रेडियो का प्रसारण हुआ।
1910 : न्यूयॉर्क में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण शुरु हुआ। यह प्रसारण 20 किलोमीटर दूर समंदर में मौजूद जहाज पर भी सुना जा सकता था।

1915 : इटली के एवेज्जानो शहर में विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए।
1926 : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का जन्म।
1930 : पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।
1938 : प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिवकुमार का जन्म हुआ।
1948 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाए रखने के लिए कोलकाता में आमरण अनशन शुरू किया।

1949 : अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय विंग कमांडर राकेश शर्मा का जन्म।
1961 : पूर्व ब्रिटिश नौसेना के विमान वाहक एचएमएस प्रतिशोध को ब्राजील के नौसेना में मिनास गेरैस के रूप में नियुक्त किया गया।
1966 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1976 : भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन।
1978 : नासा ने पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया।

1988 : चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।
1993 : अमेरीका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक़ पर हवाई हमले की शुरूआत की।
1998 : सेंट जेम्स थियेटर, ‘पट्टी लाबेल ऑन द ब्रॉडवे’ न्यूयॉर्क शहर में खुला ।
1999 : नूरसुल्तान नजरबायेव दोबारा कजाखस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
2006 : ब्रिटेन ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य हमले से इनकार किया।

2007: महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वां अधिवेशन न्यूयार्क में हुआ।
2009 : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।
2013 : सत्तरवें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में टाइम वार्नर इंक फिल्म ‘एग्रो’ ने सर्वश्रेष्ठ ड्रामा और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।