Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1597-मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह का निधन।
1649-इंग्लैंड नरेश ‘चार्ल्स प्रथम’ के ख़िलाफ़ मुकदमा शुरू हुआ।
1905-देवेन्द्र नाथ टैगोर (ठाकुर) नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर के पिता और भारतीय चिंतक, विचारक का निधन।
1919-फ़िल्म जगत के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का जन्म।

1938-जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
1960-अमेरिका और जापान के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।
1966-इंदिरा गाँधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।
1981-अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।

1986-पहला कम्प्यूटर वायरस ‘सी.ब्रेन’ सक्रिय किया गया।
1990-भारतीय विचारक और धर्मगुरु आचार्य रजनीश का पुणे में निधन।
1995-चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने ने उसे नष्ट कर दिया।
2001-थाइलैंड में रॉक थाइ पार्टी को बहुमत, तालिबान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध प्रभावी।

2002-पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने किसी भी ग़ैर-पाकिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान में होने से इन्कार
किया।
2004-हिमाचल प्रदेश में चम्बा ज़िले के गरौला गांव में एक बस के नदी में गिर जाने से 21 लोग मारे गए।
2005-सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

2007-जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।
2008-सार्वजनिक क्षेत्र की ‘पेट्रोलियम कंपनी’ ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन’ ने ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया’ के साथ समझौता किया।
2009-झारखण्ड में राजनीतिक अनिश्चितता को समाप्त करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने ‘राष्ट्रपति शासन’ लगाने का निर्णय किया।
2010-पश्चिम बंगाल बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है। इसमें पश्चिम बंगाल 30 प्रतिशत, उड़ीसा 20 प्रतिशत व बिहार 11 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता
है।

2013-स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।
2019-बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार अतीन बंद्योपाध्याय का निधन।
2020-विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
2020-भारत ने परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। आंध्र प्रदेश के समुद्री तट से दागी गई इस मिसाइल की मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर है।
2021-रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक वी. शांता का निधन।