Breaking News

मोदी-शाह का भूपेंद्र यादव पर बढ़ा भरोसा, दी सबसे अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जैसे दिग्गजों का अपने काम से भरोसा जीतना आसान  नही है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद भूपेंद्र  यादव ने यह दुरूह कार्य कर दिखाया है। परिणाम स्वरूप, मोदी-शाह की जोड़ी ने भूपेंद्र यादव  को सबसे अहम जिम्मेदारी सौंप दी है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया है। गुजरात विधान सभा का चुनाव अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास मायने रखता है। ऐसे  मे राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी मिलना भूपेंद्र यादव के लिए व्यक्तिगत रूप से भी खास है। संसद मे सरकार ने उन्हें नौ प्रवर समितियों का अध्यक्ष बनाया है। हाल ही में उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग पर विचार करने का जिम्मा दिया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से अमित शाह भूपेंद्र यादव को कई राज्यों के चुनावी मोर्चे पर लगा चुके हैं। बिहार  की हार को छोड़ दें तो बाकी राजस्थान, हरियाणा, झारखंड और उत्तर प्रदेश में उन्होंने अपना लोहा मनवाया है।

त्रिवेंद्र रावत के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद झारखंड का प्रभारी पद और दिनेश शर्मा के उत्तर प्रदेश में उप मुख्यमंत्री बनने के बाद गुजरात प्रभारी का पद रिक्त हुआ था। वहीं श्रीकांत शर्मा के उत्तर प्रदेश में मंत्री बनने के बाद हिमाचल प्रदेश और खाली है। एेसे मे, भूपेंद्र यादव को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया है। दो और राज्यों के प्रभारी की नियुक्ति जल्द होगी।