Breaking News

यहां पर तूफान ने मचाई तबाही, हुई हजारों लोगों की मौत…

नई दिल्ली,दक्षिण अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में पिछले सप्ताह आए भयंकर समुद्री तूफान ने बड़ी तबाही मचाई है। इस तूफान में एक हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है।समुद्री तूफान इडाई गुरुवार को मोजाम्बिक के बेरा शहर में अपने साथ तबाही लेकर आया। तेज हवा और अचानक बाढ़ से जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ का पानी अपने साथ हजारों घरों और सड़कों को बहा ले गया है।

राष्ट्र के नाम अपने संदेश में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी ने कहा, ‘अभी तक आधिकारिक रूप से 84 मौत की पुष्टि हुई है। लेकिन असल आंकड़ा तब सामने आएगा जब हवाई सर्वे किया जाएगा। वैसे अनुमान है कि 1,000 से ज्यााद लोगों की मौत हुई है।’ उन्होंने इसे भयानक आपदा बताया है। उन्होंने बताया कि एक लाख से ज्यादा लोग खतरे में हैं।

मिशन एविएशन फेलोशिप नाम की एक गैर लाभकारी संस्था की ओर से जारी हवाई फोटोग्राफ में तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं। बाढ़ का पानी घरों की खिड़कियों तक पहुंच गया है। इससे हजारों लोग अपने घरों की छत पर फंसे हुए हैं। वहीं, रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 5 लाख आबादी वाले शहर करीब 90 फीसदी तबाह या क्षतिग्रस्त हो गया है। रेडक्रॉस सोसायटी के मुताबिक, स्थिति बहुत भयावह है। बड़े पैमाने पर तबाही मची है।