Breaking News

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी देवघर पहुंचे

रांची, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज देवघर पहुंचे। राजद के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े , गाजे बाजे के साथ आज एयर पोर्ट से लेकर देवघर परिसदन तक श्री यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का स्वागत किया।

देवघर हवाई अड्डा पर स्वागत करने वालों में झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव,प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव,झारखंड सरकार के मंत्री! सत्यानंद भोगता, बादल पत्रलेख,पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घुरन राम ,राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, पूर्व विधायक रामदेव यादव, कल्पना देवी,युवा के अध्यक्ष रंजन यादव,प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, श्यामदास सिंह, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, इरफान अंसारी,शिवनाथ यादव,अवधेश यादव, भूतनाथ यादव , विजय राम,सुनील यादव रामकुमार यादव,चंद्रशेखर भगत अनिल यादव, मुकेश यादव शामिल थे।

हवाई अड्डा से आने के बाद श्री यादव ने झारखंड के कोने कोने से आए राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात किये और सभी को संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया।

राजद प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि भाजपा भागाओ देश बचाओ ।देश सबों का है और सभी के लिए बना है ।नफरत फैलाने वाले पूरे देश में नफरत फैला रहे है इस देश से नफरत फैलाने वालों को देश से भगाना है।