Breaking News

राजनाथ सिंह ने कहा,भाजपा ने मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाया है

रीवा/सतना, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2003 से पहले मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे विकसित राज्य बनाया है।

राजनाथ सिंह ने रीवा व सतना में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, मोदी सरकार ने करीब सवा लाख करोड़ रुपये खर्च कर किसानों के लिए लगभग 700 अनाज भंडारण की व्यवस्था की, जिससे किसानों को अपना अनाज लंबे समय तक सुरक्षित रखने में सहायता मिली है। केंद्र सरकार की योजनाओं से आज देश के सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं, किसानों को सहायता के लिए जो राशि मिलती है उसपर भी कांग्रेस प्रश्न उठती है। भारत के प्रति अन्य देशों की धारणा बदल गई हैं, 25 से 30 वर्षों में भारत विश्व की महाशक्ति बन जाएगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता में रहे या न रहे, लेकिन हिंदुस्तान की धरती पर नारी शक्ति को अपमानित नहीं होने देगा। पिछले 10 वर्षों में भाजपा शासनकाल में हुए जन कल्याण और विकास कार्यों को जारी रखने के लिए देश की जनता प्रधानमंत्री श्री मोदी को एकबार फिर से 400 सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनाएगी।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश चुनाव प्रभारी रामलाल रौतेल, रीवा जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, सतना जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, रीवा सांसद और लोकसभा प्रत्याशी जनार्दन मिश्र, सतना सांसद और लोकसभा प्रत्याशी गणेश सिंह सहित लाखों लोग उपस्थित रहें।

राजनाथ सिंह ने अमेरिकी राजदूत गार्सेटी के बयान का उल्लेख करते हुए कहा, अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने बताया था कि यदि कोई देश भविष्य के लिए संभावनाएं तलाशना चाहता है, तो वह भारत आ सकता है, अब पूरा विश्व भारत के प्रति यही दृष्टिकोण रखता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना घोषणा पत्र विचार-विमर्श कर तैयार करती है ताकि जो संकल्प लिए जा रहे हैं वो पूरे भी किए जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में भारत के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं, गरीबों को प्रतिमाह निःशुल्क राशन दिया जा रहा है जो 2029 तक दिया जाएगा, माताओं-बहनों को निःशुल्क गैस सिलेंडर दिए गए हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की 11 वें स्थान की अर्थव्यवस्था से 5वें स्थान पर आ गया है और 2027 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ा आर्थिक शक्ति बन जाएगा। 2070 तक भारत सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर खड़ा रहेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत रक्षा उपकरणों के मामले में दूसरे देशों पर आश्रित था, छोटा से छोटा उपकरण दूसरे देशों से आयात किया जाता था। आज भारत अपने देश में ही हेलिकॉप्टर, मिसाइल, टैंक और फाइटर प्लेन न सिर्फ बना रहा है बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को निर्यात भी कर रहा है। विश्व के सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज कह रहे हैं, कि 21वीं सदी भारत की होने जा रही है। उन्होंने जनता से प्रत्याशी श्री जनार्दन मिश्र को विजयी बनाकर देश में फिर से भाजपा को सशक्त बनाने के लिए अपना योगदान देने की अपील की।