Breaking News

राहुल चला रहे हैं पार्टी, सोनिया सिर्फ नाम मात्र की अध्यक्ष: वैंकेया नायडू

m-venkaiah-naiduनई दिल्ली,  उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा ने एकबार फिर राहुल गांधी की क्षमता और योगयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने चुटकी लेते हुए कहाकि राहुल गांधी ही 10 साल से कांग्रेस पार्टी को चला रहे हैं। सोनिया गांधी तो सिर्फ नाम की अध्यक्ष हैं। वैंकेया नायडू ने कहा कि ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है क्योंकि कांग्रेस डूबती नाव है चाहे कुछ हो। उन्होने कहा कि अब कोई भी कांग्रेस को डूबने से बचा नही सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *