Breaking News

शुभमन और दीप्ति बने 2023 के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी

मुम्बई, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चार वर्ष के अंतराल के बाद घरेलू और राष्ट्रीय स्तर के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया।

बीसीसीआई ने आज यहां आयोजित कार्यक्रम में इन पुरस्कारों को वितरित किया। भारतीय टीम पुरुष टीम के तूफानी बल्लेबाज शुभमन गिल और महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा को वर्ष 2023 के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला खिलाड़ियों में दीप्ति शर्मा को 2023 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। वहीं मोहम्मद शमी को 2019-20, रविचंद्रन अश्विन को 2020-21 और जसप्रीत बुमराह को 2021-22 के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

रवि शास्त्री को भी कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महान खिलाड़ी फारूक इंजीनियर को कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।

मयंक अग्रवाल और सरफराज खान को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सरफराज को 2021-22 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए माधवराव सिंधिया पुरस्कार मिला है। जबकि 2022-23 सत्र के लिए मयंक और 2019-20 के लिए राहुल दलाल को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।