Breaking News

1971 में आज ही के दिन पाक ने टेके थे भारत के आगे घुटने

vijay-diwasनई दिल्ली,  साल 1971 में आज ही के दिन (16 दिसंबर) भारत ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा था। आज ही के दिन हमारे सैनिकों ने पूर्वी पाकिस्तान को पाकिस्तान से अलग करके एक नए राष्ट्र को जन्म दिया था। आज यह नया राष्ट्र बंग्लादेश के नाम से जाना जाता है। इसी उपलक्ष्य में हर साल इस दिन को भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। विजय दिवस के अवसर पर आज तीनों सेना प्रमुख व देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं देश के कई स्थानों पर भी विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विजय दिवस के अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर 1971 युद्ध के शहीदों को अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना भारतीय फौजों के सामने सिर्फ 13 दिन ही टिक सकी। इतिहास की सबसे कम दिनों तक चलने वाली लड़ाइयों में से एक इस लड़ाई के बाद पाकिस्तान के करीब 93 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। आधुनिक सैन्य काल में इस पैमाने पर किसी फौज के आत्मसमर्पण का यह पहला मामला था। इस युद्ध में विजय के बाद पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी शर्त के समपर्ण किया, 1971 में हुए इस युद्ध में तीनों सेनाओं ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *