
नयी दिल्ली , केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 48,661 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 13,85,522 हाे गयी है। वहीं इस दौरान 705 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 32,063 हो गई है। इस दौरान 8,85,577 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के सबसे अधिक क्रमश: 9251, 7813 और 6988 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 366668, आंध्र प्रदेश में 88671 और तमिलनाडु में 206737 हो गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-
राज्य……………सक्रिय ….स्वस्थ………मौत….संक्रमित
अंडमान निकोबार..114……176……….0……..290
आंध्र प्रदेश….44431….43255…..985……88671
अरुणाचल प्रदेश..695….428……..3………..1126
असम ………..7954….23055….77………31086
बिहार………..12317….24053…234…….36604
चंडीगढ़ ……..284…….555…….13………..852
छत्तीसगढ़……2365…..4683…..39……….7087
दादरा नगर हवेली
और दमन दीव..328…..530……2………….860
दिल्ली……….12657…113068..3806…129531
गोवा…………1606……3047…..33……..4686
गुजरात …….12695…..39631…2300….54626
हरियाणा …..6495…….23654…389……30538
हिमाचल प्रदेश..865……1173…..11………2049
जम्मू कश्मीर…7483…..9517….305…….17305
झारखंड……..4329……3425…..82………7836
कर्नाटक ……55396….33750..1796…. 90942
केरल ……..9428…..8611……. 59…….18098
लद्दाख …….216…….1057…….3…………1276
मध्यप्रदेश…7639……18488…799………26926
महाराष्ट्र…145785..207194…13389….366368
मणिपुर……652……..1524…….0………..2176
मेघालय….547……….94………5………….646
मिजोरम….178………183……..0…………..361
नागालैंड…744……..541……..4………….1289
ओडिशा…7954…..15929….130……….24013
पुड्डुचेरी…1055……1561……38………….2654
पंजाब …4096…..8297….291…………12684
राजस्थान..9379…25306.. 613……….35298
सिक्किम…357……..142…….0……………499
तमिलनाडु..52273..151055..3409….206737
तेलंगाना….11677…40334….455……52466
त्रिपुरा…….1642…..2209……11………3862
उत्तराखंड..2403…..3495….63………..5961
उत्तरप्रदेश..22452..39903..1387……..63742
पं बंगाल…19391… 35654..1332…….56377
कुल……467882…885577..32063..1385522