Breaking News

इन दो राज्य विधान परिषद के लिए भाजपा ने घोषित किये उम्मीदवार

नयी दिल्‍ली, भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और कर्नाटक विधान परिषदों के द्विवार्षिक चुनावों के लिए आज नौ उम्मीदवारों की घोषणा की।

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने आज रात यहां यह घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के रूप में इन नामों को स्वीकृति प्रदान की है।

सूची इस प्रकार है :

बिहार..

कोसी स्नातक से एन के यादव

पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव

दरभंगा शिक्षक से सुरेश राय

तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र सिंह

सारण शिक्षक से चंद्रमा सिंह

कर्नाटक..

दक्षिण पूर्वी स्नातक से चिदानंद एम गौड़ा

पश्चिमी स्नातक से एस वी संकानुरु

उत्तर पूर्वी शिक्षक से शशील जी नमोशी

बेंगलुरु शिक्षक से पुटण्णा